हर वर्ष की तरह नव वर्ष 2025 में भी गौशाला में विभिन्न प्रकार के उत्सवों का आयोजन होगा जिसमे आप सभी सादर आमंत्रित है। गौशाला में गायों के समीप आप अपने परिवार के साथ सभी तरह के हिन्दू त्योहारों को मनाये और गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गौशाला में आप अपनों का जन्म दिवस , शादी की साल गिरह एवं पूर्वजों के तर्पण का कार्य भी गौशाला में आकर पूर्ण कर सकते है। गौशाला में एक त्रिवेणी वृक्ष समूह है जहा हर अमावस पर तर्पण की व्यवस्था रहती है।

        गौशाला में एक सप्त गौ माता मदिर है जहा पर सात गायों के मध्य श्री कृष्ण की पूजा होती है,गौभक्त प्रतिदिन यहाँ गौदान , गौपूजा एवं कई संकल्प पुजाओ का आयोजन करते रहते है। मंदिर की एक विशेषता है की यदि कोई गर्भवती स्त्री यहाँ पूजन एवं सात गायों की परिक्रमा करती है तो उसे प्रसव में कोई समस्या नहीं आती.है,इसी लिए यहाँ कई गौभक्त प्रतिदिन गौ दर्शन को आते है। आप भी आये और गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करें।

         गौशाला में एक शिव मंदिर भी है जहा पर गौभक्तों का प्रतिदिन शिव अभिषेक होता रहता है एवं अपनी मन्नतो को पूर्ण करने हेतु कई भक्त संकल्प लेते है एवं पूर्ण होने पर अपनी क्षमता अनुसार दान पुण्य करने अवश्य आते है। गौशाला एक पूर्ण तीर्थ के रूप में स्थापित हो चूका है क्योंकि यह कई भक्तों की आस्था का एक पूर्ण केंद्र बन चूका है यहाँ प्रतिदिन हजारों गौभक्त आते है एवं दान पुण्य करते है। पूजा हेतु यहाँ हर प्रकार की सामग्री उपलब्ध है एवं गायों को खिलाने हेतु हराचारा , गौग्रास लड्डू एवं कई प्रकार के पौष्टिक अनाज उपलब्ध है।

हिन्दू त्योहार कैलेंडर 2025 (Month‑wise)

हिन्दू त्योहार कैलेंडर 2025

महीनेवार प्रमुख पर्वों की सूची (तिथि भारतीय पंचाङ्ग के अनुसार, क्षेत्र/पद्धति के अनुसार भिन्न हो सकती है)

महीना तिथि (2025) वार त्योहार टिप्पणी
जनवरी14 जनवरीमंगलवारमकर संक्रांतिअनेक क्षेत्रों में खिचड़ी/उत्तरायण
फ़रवरी2 फ़रवरीरविवारवसंत पंचमी / सरस्वती पूजा
फ़रवरी26 फ़रवरीबुधवारमहाशिवरात्रि
मार्च13 मार्चगुरुवारहोलिका दहन
मार्च14 मार्चशुक्रवारहोली / धुलण्डी
अप्रैल6 अप्रैलरविवारराम नवमी
अप्रैल12 अप्रैलशनिवारहनुमान जयंती
अप्रैल30 अप्रैलबुधवारअक्षय तृतीया
जून5 जूनगुरुवारगंगा दशहरा
जून27 जूनशुक्रवारजगन्नाथ रथ यात्रा (पुरी)
जुलाई10 जुलाईगुरुवारगुरु पूर्णिमा
अगस्त9 अगस्तशनिवाररक्षा बंधन
अगस्त16 अगस्तशनिवारकृष्ण जन्माष्टमीकुछ परंपराओं में 15–16 अगस्त
अगस्त26 अगस्तमंगलवारहरतालिका तीज
अगस्त27 अगस्तबुधवारगणेश चतुर्थी (आरम्भ)अनंत चतुर्दशी तक 10 दिन
सितंबर6 सितंबरशनिवारअनंत चतुर्दशी / गणेश विसर्जन
सितंबर22 सितंबरसोमवारशारदीय नवरात्रि (आरम्भ)22–30 सितंबर
सितंबर30 सितंबरमंगलवारमहाष्टमी / दुर्गा अष्टमी
अक्टूबर2 अक्टूबरगुरुवारविजयादशमी / दशहरा
अक्टूबर10 अक्टूबरशुक्रवारकरवा चौथ
अक्टूबर20 अक्टूबरसोमवारदीवाली / दीपावलीसरकारी कैलेंडर (भारत) अनुसार
अक्टूबर22 अक्टूबरबुधवारगोवर्धन पूजा / अन्नकूट
अक्टूबर23 अक्टूबरगुरुवारभैया दूज
अक्टूबर27 अक्टूबरसोमवारछठ आरम्भ (नहाय‑खाय)क्षेत्रीय
अक्टूबर28 अक्टूबरमंगलवारछठ पूजा (संध्या अर्घ्य)मुख्य अर्घ्य 28–29
नवंबर5 नवंबरबुधवारकार्तिक पूर्णिमा / देव दीपावली
दिसंबर1 दिसंबरसोमवारगीता जयंती
दिसंबर4 दिसंबरगुरुवारदत्तात्रेय जयंती
⚠️ नोट: स्थानीय पंचाङ्ग/परंपरा के अनुसार तिथियाँ व पर्व‑पालन एक‑दो दिन भिन्न हो सकते हैं (स्मार्त/वैष्णव, अमान्त/पूर्णिमान्त भेद आदि)।
तैयार: 2025 के प्रमुख/लोकप्रिय हिन्दू पर्वों की संक्षिप्त सूची। आवश्यकता हो तो आप अपनी क्षेत्रीय तिथियाँ भी जोड़/हटाएँ।