गौशाला में आप सभी गौभक्तों का स्वागत है , गौसेवा जीवन का सबसे सुखद एवं सुन्दर कार्य है , गौशाला गौभक्तों के सहयोग से ही चलायमान है।गौशाला में आप सभी गौभक्तों का स्वागत है , गौसेवा जीवन का सबसे सुखद एवं सुन्दर कार्य है , गौशाला गौभक्तों के सहयोग से ही चलायमान है।

गौशाला का परिचय

 

         श्री अहिल्यामाता गौशाला जीवदया मंडल , मध्यप्रदेश की सर्वश्रेष्ठ गौशाला है यह 19 एकड़ के विशाल परिसर में उपलब्ध है I यहाँ जीवदया एवं दुधारू गायों का भरण पोषण किया जाता हैI हमारे यहाँ सिर्फ और सिर्फ देशी एवं गिर गायें हैं , यंहा दो गोबर गैस प्लांट संचालित किये जाते है एवं विभिन्न प्रकार के जैविक खाद का निर्माण भी होता है I

        गौशाला में गोबर खाद , वर्मी खाद , एवं अन्य प्रकार के जैविक तरल खाद उपलब्ध है I इंदौर एवं पेड़मी की गौशालाओ में पानी की पर्याप्त व्यवस्था टूबवेल , बावड़ी एवं तालाबों द्वारा की जाती है | इंदौर की गायों की रहने की व्यस्था 9 शेड्स एवं पेड़मी में 5 बड़े शेड्स में की गयी है | पशु आहार , घास एवं भूसा के भण्डारण के लिए 8 गोदाम , वर्मी खाद के लिए एक अन्य गोबर आधारित उत्पादों के लिए 2 शेड्स भी उपलब्ध है l इन्ही गौशालाओ में 60 विद्यार्थीयों के लिए पशुपालन प्रशिक्षण एवं आवास की व्यवस्था भी है |

        कर्मचारियों के लिए 20 क्वार्टर भी उपलब्ध हैं | यहाँ लगभग 400 गायों की व्यवस्था है, वर्तमान में लगभग 350 गाये है | कई गौ भक्त गौशाला से जुड़कर शुद्ध दुग्ध , गौ अमृत घृत एवं गौ प्रोडक्ट्स खरीद कर गौशाला में सहायता प्रदान करते है I

श्लोक

यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।

तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्॥

जिसने समस्त चराचर जगत् को व्याप्त कर रखा है, उस भूत और भविष्य की जननी गौ माता को मैं मस्तक झुका कर प्रणाम करता हूं l

ॐ सर्वदेवमये देवी लोकानां शुभनन्दिनी l

मातरमर्माभिषितं सफलं कुरु नन्दिनी ll

हे सभी देवी देवताओं में श्रेष्ठ गौमाता कामधेनु हमारे सभी काम सफल करे ऐसी प्रार्थना है l